0.अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान, ग्राम देवगांव से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त – एक आरोपी गिरफ्तार
सारंगढ़,08 नवंबर 2025। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सरिया पुलिस ने ग्राम देवगांव में छापामार कार्रवाई करते हुए एक शराब कोचिया को गिरफ्तार कर 40 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडे एवं उप पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 07 नवम्बर 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम देवगांव निवासी बद्रीनाथ डनसेना (पिता गोकुल डनसेना, उम्र 44 वर्ष) मणिकंचन सेट के पास भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बिक्री हेतु रखे हुए है। सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए सरिया थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा और आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
कार्यवाही के दौरान आरोपी के कब्जे से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब जिसकी अनुमानित कीमत ₹8,000 बताई गई है, बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
थाना सरिया उड़ीसा राज्य की सीमा से सटा हुआ इलाका है, जहां अक्सर अवैध शराब एवं गांजा तस्करी के मामले सामने आते रहे हैं। किंतु थाना प्रभारी प्रमोद यादव की पदस्थापना के बाद क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगा है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के साथ प्र.आर. मोहन गुप्ता, आरक्षक सत्यम मंडलोई, राजेश नारंग, ताराचंद, रामकुमार पटेल सहित पूरी पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।



