कोरबा : CSEB के जूनियर क्लब में ज़िला ताईक्वाडो एसोसिएशन द्वारा कलरबेल्ट इग्ज़ामनिशन किया गया आयोजित

कोरबा 16 नवम्बर (वेदांत समाचार) कोरबा ज़िला ताईक्वाडो एसोसियेशन द्वारा कलरबेल्ट इग्ज़ामनिशन; सी एस ई बी के जूनियर क्लब में आयोजित हुई। बेल्ट ग्रेडिंग मुख्य अतिथि मा. जयसिंग अग्रवाल राजस्व एवम् आपदा प्रबंधन,पुनर्वास, पंजीयन एवम् स्टाम्प मंत्री छत्तीसगढ़ शासन ,विशिष्ट अतिथि महापौर राजकिशोर प्रसाद तथा रिशु अग्रवाल संरक्षक कोरबा ज़िला ताईक्वाडो एसोसियेशन की गरिमामय उपस्थिति में की गयी।


ताईक्वानडो का संक्षिप्त इतिहास


तायक्वोंडो सबसे व्यवस्थित और वैज्ञानिक कोरियाई पारंपरिक मार्शल आर्ट में से एक है, जो शारीरिक लड़ाई कौशल से अधिक सिखाता है। … इस प्रकार ताइक्वांडो का अर्थ है “झगड़ों को रोकने और बेहतर और अधिक शांतिपूर्ण दुनिया बनाने में मदद करने के लिए शरीर के सभी हिस्सों का उपयोग करने का सही तरीक़ा। २०००साल का इतिहास है परंतु
संयुक्त राज्य अमेरिका में तायक्वोंडो की शुरूआत 1950 के दौरान शुरू हुई जब मुट्ठी भर अग्रणी मास्टर प्रशिक्षकों ने कला का प्रसार करने के लिए अमेरिका की यात्रा की। अगले कुछ दशकों में ताइक्वांडो की लोकप्रियता न केवल एक मार्शल आर्ट के रूप में बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय खेल के रूप में बढ़ी।
1973 में, कोरिया ने पहली ताइक्वांडो विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी की। उसी वर्ष, विश्व तायक्वोंडो फेडरेशन को तायक्वोंडो के खेल पहलुओं के लिए अंतरराष्ट्रीय शासी निकाय के रूप में स्थापित किया गया था। आज डब्ल्यूटीएफ 120 अलग-अलग देशों को अपने सदस्यों के रूप में गिनाता है, जो 20 मिलियन अभ्यास करने वालों का प्रतिनिधित्व करते हैं। ये नंबर ताइक्वांडो को दुनिया में सबसे अधिक प्रचलित मार्शल आर्ट होने का गौरव प्राप्त कराते हैं।
तायक्वोंडो ने पहली बार ओलंपिक खेल के रूप में स्वीकृति प्राप्त की जब यह 1988 के सियोल ओलंपिक खेलों में एक प्रदर्शन कार्यक्रम के रूप में दिखाई दिया। 2000 में सिडनी ओलंपिक में तायक्वोंडो एक पूर्ण पदक खेल प्रतियोगिता बन गया।


मा. राजस्व मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर ग्रेडिंग बेल्ट समारोह का शुभारम्भ किया। खिलाड़ियों द्वारा ताईकवोंडो की विभिन्न विधाओं का प्रदर्शनकिया। अपने उदबोधन में मा. राजस्व मन्त्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा स्वयं की सुरक्षा करना एक महत्वपूर्ण विधा है इससे आत्मविश्वास बढ़ता है। कोरबा ज़िला एक ओदयोगिक नगरी है सार्वजनिक उपक्रम से बहुत से खिलाड़ी मेडल लाते है। कोरबा ज़िला का नाम रोशन कर रहे हैं। खेल के साथ पढ़ाई में भी विशेष ध्यान दें। ग्रेडिंग में सम्मिलित सभी 55खिलाड़ियों को 5000/- (पाँच हज़ार रुपये)प्रत्येक खिलाड़ी को देने की घोषणा की। खिलाड़ियों को ग्रेडिंग बेल्ट महापौर राजकिशोर प्रसाद जी ने प्रदान किया।
ग्रेडिंग को सफल बनाने में सियाराम बंजारे , सुरेश क्रिस्टोफ़र, रामपुरीगोस्वामी मंच संचालक अनूप चौधरी अनन्नया जयसवाल, रोशनी पाटले का विशेष सहयोग रहा।