पंचतत्व में विलीन हुए रायगढ़ के लाल कर्नल विप्लव त्रिपाठी धर्मपत्नी अनुजा त्रिपाठी और पुत्र अबीर त्रिपाठी, नम आंखों से लोगों ने दी श्रद्धांजलि

0. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रायगढ़ 15 नवम्बर (वेदांत समाचार) ज्ञात हो कि शनिवार सुबह 10:30 बजे चेकपोस्ट का निरीक्षण कर वापस लौटते वक्त कर्नल विप्लव त्रिपाठी धर्मपत्नी अनुजा त्रिपाठी व पुत्र अबीर त्रिपाठी पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला कर दिया इस कायराने हमले में कर्नल विप्लव त्रिपाठी साथ में 5 जवान, विप्लव की पत्नी और 5 वर्षीय पुत्र भी शहीद हो गया।

कर्नल विप्लव त्रिपाठी पत्नी अनुजा त्रिपाठी और पुत्र अबीर त्रिपाठी का पार्थिव शरीर कल देर शाम रायपुर एयरपोर्ट पहुंचा, जहां से आज सुबह वायुसेना के विशेष विमान से रायगढ़ लाया गया, वहीं शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के साथ हमले में शहीद हुई उनकी धर्मपत्नी अनुजा त्रिपाठी और पुत्र अबीर त्रिपाठी का पार्थिव शरीर भी पहुंचा। शहीद के पार्थिव शरीर को उनके निवास स्थान ले जाया गया, तत्पश्चात रामलीला मैदान में अंतिम दर्शन हेतु रखा गया जहां लगभग 1 घंटे आम खास लोगों ने भी भी शहीदों को अपनी पुष्पांजलि अर्पित की। तत्पश्चात शहीदों को रामलीला मैदान से शहरवासियों के दर्शन हेतु घड़ी चौक, सत्तीगुढ़ी चौक, स्टेशन चौक, महात्मा गांधी प्रतिमा मार्ग, सुभाष चौक, गद्दी चौक, गांजा चौक, चांदनी चौक से होते हुए राज महल के रास्ते सर्किट हाउस स्थित मुक्तिधाम अंतिम संस्कार हेतु लाया गया। इस दौरान शहर के हर गली मोहल्ले में लोग फूलों की बरसात कर अपने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने टूट पड़े थे। शहीदों को गॉड ऑफ ऑनर देने के साथ पूरे सैन्य सम्मान के साथ तीनो का अंतिम संस्कार किया गया।

रायगढ़ में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की पार्थिव देह पर कर्नल के पिता श्री सुभाष त्रिपाठी के साथ उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सांसद रायगढ़ गोमती साय, विधायक रायगढ़ प्रकाश नायक, विधायक लैलूंगा चक्रधर सिदार, जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल, कलेक्टर भीम सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा व रायगढ़ शहर के हजारों लोगों ने एयरपोर्ट में शहीदों को श्रद्धांजलि दी।