[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

कोरबा की नन्ही नृत्यांगना शान्वी चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय स्तर पर मचाई धुम…

कोरबा की नन्ही नृत्यांगना शान्वी चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय स्तर पर मचाई धुम…

कोरबा ,06नवंबर (वेदांत समाचार)। राजनांदगांव के गांधी सभागृह में 31‌ अक्टूबर को आयोजित कौशिकी राष्ट्रीय नृत्य उत्सव मे जमनीपाली कोरबा की नन्ही नृत्यांगना शान्वी चतुर्वेदी ने स्पेशल परफॉर्मेंस दिया और उन्हें कृष्णकी नृत्य सम्मान से सम्मानित किया गया

शान्वी प्रख्यात तबला वादक एवं कत्थक आचार्य मोरध्वज वैष्णव जी से विधिवत कत्थक की शिक्षा ले रही है

शान्वी चतुर्वेदी डी डी एम पब्लिक स्कूल की क्लास प्रथम की छात्रा है और बालको रिटायर्ड मणि शंकर चतुर्वेदी की पोती है पिता अनूप चतुर्वेदी एसबीआई लाइफ कुसमुंडा में पदस्थ हैं माता संध्या चतुर्वेदी उन्हें निरंतर अभ्यास और प्रोत्साहन देकर उनके कला को निखारने में अहम भूमिका निभा रही हैं

शान्वी की इस गौरव पुर्ण उपलब्धि पर उनके विघालय परिवार, गुरुजनों, परिवार व कोरबा शहर के सांस्कृतिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हूऐ उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।

[metaslider id="133"]

Vedant Samachar