बिलासपुर ट्रेन हादसे में नहीं जाती 11 की जान, अगर ड्राइवर ने न की होती ये गलती..
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार शाम एक बड़ा रेल हादसा हो गया. यहां एक MEMU यात्री ट्रेन मालगाड़ी से टकरा गई. इस रेल हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 20 घायल यात्रियों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. इनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है. दरअसल कोरबा जिले के गेवरा रोड रेलवे स्टेशन से एक लोकल ट्रेन बिलासपुर के लिए रवाना हुई थी. जब ट्रेन शाम लगभग चार बजे गतौरा और बिलासपुर रेलवे स्टेशन के बीच थी तभी लोकल ट्रेन ने एक मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी.



