Vedant Samachar

बिलासपुर ट्रेन हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया दुःख, राहत-बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश

Vedant Samachar
1 Min Read

रायपुर,04नवंबर (वेदांत समाचार) । बिलासपुर के पास हुए ट्रेन हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बिलासपुर के समीप ट्रेन दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुःखद है।

उन्होंने बताया कि बिलासपुर जिला कलेक्टर से जानकारी लेकर हरसंभव सहायता और राहत कार्यों के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।

श्री साय ने बताया कि रेलवे और प्रशासन की टीमें तुरंत राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई हैं। घायलों के उपचार के लिए सभी आवश्यक संसाधन और चिकित्सा सुविधाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Share This Article