प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की 131 वीं जयंती

बालको 13 नवंबर (वेदांत समाचार)। :- बालको ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की 131 वीं जयंती बालको शास. उ.मा. विद्यालय में महापौर राजकिशोर प्रसाद के मुख्य आतित्थ्य में श्याम सुंदर सोनी जिला कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान एवं प्राचार्या मनोकांता पाल के विशिष्ट आतित्थ्य तथा बालको ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा के अध्यक्षता में धुमधाम के साथ मनाई गई। सर्वप्रथम मॉ सरस्वती वं पं. नेहरू के तैलचित्र पर माल्यापर्ण कर पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात् पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ।
इस मौके पर शाला प्रांगण में आनंदमेला का भी आयोजन रखा गया था

जिसमें अतिथिगण, शिक्षकगण व स्कूल के छात्र-छात्राओं सहित क्षेत्रवासियों ने उपलब्ध व्यंजनों का लुफ्त उठाया। इस अवसर पर मुख्यअतिथि राजकिशोर प्रसाद ने पं. नेहरू के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पं. नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे। बच्चे भी उन्हे चाचा नेहरू कहते थे। उन्होने आगे कहा कि उनकी बहुमुखी प्रतिमा उनकी स्वाभाविक उदारता में सोने में सुगंध जैसा कार्य करती थी। निश्चय ही वे भारत के रत्न थे।


सभापति श्याम सुंदर सोनी ने कहा कि पं. नेहरू केवल एक राजनीतिज्ञ ही नही थे अपितु वे एक बहुमुखी प्रतिभा सम्पन्न महान पुरूष थे। संवेदनाओं से भरपूर पं. नेहरू ने भारत ही नही अपितु दुनियाभर में अभूतपूर्व प्यार और सम्मान पाया।
बालको ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि पं. नेहरू जी का भाषा पर नियंत्रण था जो अपनी बात व विचार बड़ी सरलता के साथ प्रस्तुत करते थे। शाला की प्राचार्या मनोकांता पाल ने अतिथिगणों का स्वागत् एवं अभार व्यक्त करते हुए सफल आयोजन के लिए बालको ब्लॉक कांग्रेस के प्रति अभार जताया।

इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, शाला विकास समिति के अध्यक्ष प्रभात डड़सेना, मिडिया प्रभारी पीयूष पाण्डेय, नूर आबदीन, मनोज भारिया, मुन्ना खान, महेन्द्र थवाईत, जिला महामंत्री फुलदास महंत, व्याख्याता नीलकण्ठ राठौर, बजरंगी वर्मा, आर. पी. दुबे, श्रवण कुमार बांधेकर, विजय लक्ष्मी यादव, कंचन यादव, निहारिका शुक्ला, श्रीमती के आर मनहर सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्कूली छात्र-छात्रा भारी संख्या में उपस्थित थे।