Vedant Samachar

मर्चेंट एसोसिएशन के दीपावली मिलन में वरिष्ठ व्यापारी राम शरण अग्रवाल का सम्मान…

Vedant Samachar
1 Min Read

रायपुर ,04नवंबर (वेदांत समाचार)। गोल बाजार मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश जैन ने बताया कि गोल बाजार के वरिष्ठ व्यापारी राम शरण अग्रवाल (रम्मी भैया) को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

इसी अवसर पर जाने माने न्यूरो सर्जन एस. एन. मढ़रिया को उत्कृष्ट मानव सेवा के लिए भी सम्मानित किया गया। डॉ. मढ़रिया ने व्यापारियों को स्वास्थ्य व व्यवसाय में उन्नति की शुभकामनाएं देते हुए एसोसिएशन की कार्यप्रणाली की सराहना की। इस अवसर पर चैम्बर कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष सत्येंद्र थौरानी ने अपनी पूरी टीम के साथ सभी व्यापारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में जैन जितेंद्र बरलोटा, महेंद्र बागड़ोदिया, विमल बाफना, अजय देवांगन, बजरंग खंडेलवाल, ओमप्रकाश बरलोटा, जवाहर अग्रवाल, मनोज कंदोई, लोकेश तिवारी, अशरफ हुसैन, रजा खान, अनिल शर्मा व मर्चेंट एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित थे। जोन 4 के अध्यक्ष व पार्षद मुरली शर्मा ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

मंच का संचालन कन्हैया अग्रावाल ने किया और महासचिव कलीराम ने सभी व्यापारियों और उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Share This Article