Vedant Samachar

आज फिर भरभराया सोना, देवउठनी एकादशी से पहले सस्ता हुआ गोल्ड, जानें अब कितने का मिल रहा 10 ग्राम?

Vedant Samachar
4 Min Read

नई दिल्ली,31अक्टूबर: मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,21,470 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,11,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि सोने की कीमतों पर घरेलू मांग के साथ-साथ वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों का भी सीधा प्रभाव पड़ता है।

दिल्ली और मुंबई में सोना हुआ सस्ता
राजधानी दिल्ली में 31 अक्टूबर की सुबह 24 कैरेट सोना 1,21,620 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,11,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। कीमतों में करीब 10 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,21,470 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,11,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

आज भारत में 24 कैरेट सोने के भाव (31 अक्टूबर 2025)

ग्राम (g)आज का भाव (₹)कल का भाव (₹)बदलाव (₹)
1 ग्राम₹12,162₹12,163– ₹1
8 ग्राम₹97,296₹97,304– ₹8
10 ग्राम₹1,21,620₹1,21,630– ₹10
100 ग्राम₹12,16,200₹12,16,300– ₹100

ग्लोबल फैक्टर्स का असर
सोने के दामों में यह गिरावट मुख्य रूप से अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक संकेतों से जुड़ी है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 0.25% की मामूली कटौती की है, लेकिन चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने संकेत दिया कि निकट भविष्य में और रेट कट की संभावना नहीं है। इसके अलावा, अमेरिका-चीन ट्रेड टेंशन में कमी आने से भी डॉलर मजबूत हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर टैरिफ को 10% घटाकर 47% कर दिया है, जिससे निवेशकों की गोल्ड में रुचि थोड़ी कम हुई है।

देश के प्रमुख शहरों में गोल्ड रेट
वर्तमान में कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,21,470 रुपये और 22 कैरेट 1,11,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,23,270 रुपये और 22 कैरेट 1,12,990 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।

भारत के प्रमुख शहरों में आज 10 ग्राम सोने के दाम (31 अक्टूबर 2025)

शहर24 कैरेट सोना (₹)22 कैरेट सोना (₹)18 कैरेट सोना (₹)
लखनऊ₹1,21,620₹1,11,490₹91,250
जयपुर₹1,21,620₹1,11,490₹91,250
दिल्ली₹1,21,620₹1,11,490₹91,250
पटना₹1,21,520₹1,11,390₹91,150
मुंबई₹1,21,470₹1,11,340₹91,100
अहमदाबाद₹1,21,520₹1,11,390₹91,150
हैदराबाद₹1,21,470₹1,11,340₹91,100
कोलकाता₹1,21,470₹1,11,340₹91,100
चेन्नई₹1,23,270₹1,12,990₹94,190
बैंगलोर₹1,21,470₹1,11,340₹91,100

चांदी भी हुई सस्ती
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है। 31 अक्टूबर को सुबह चांदी 1,50,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। हालांकि विदेशी बाजारों में इसका हाजिर भाव 1.21% बढ़कर 48.14 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

पिछले 10 दिनों में दिल्ली में 1 ग्राम सोने के दाम (अक्टूबर 2025)

दिनांक24 कैरेट सोना (₹)22 कैरेट सोना (₹)
31 अक्टूबर 2025₹12,162 (-1)₹11,149 (-1)
30 अक्टूबर 2025₹12,163 (-92)₹11,150 (-85)
29 अक्टूबर 2025₹12,255 (+158)₹11,235 (+145)
28 अक्टूबर 2025₹12,097 (-246)₹11,090 (-225)
27 अक्टूबर 2025₹12,343 (-234)₹11,315 (-215)
26 अक्टूबर 2025₹12,577 (0)₹11,530 (0)
25 अक्टूबर 2025₹12,577 (+125)₹11,530 (+115)
24 अक्टूबर 2025₹12,452 (-71)₹11,415 (-65)
23 अक्टूबर 2025₹12,523 (-81)₹11,480 (-75)
22 अक्टूबर 2025₹12,604 (-469)₹11,555 (-430)
Share This Article