[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

Accident News:तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार और पैदल चल रही महिला को रौंदा, तीन की दर्दनाक मौत

Accident News:तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार और पैदल चल रही महिला को रौंदा, तीन की दर्दनाक मौत

रायगढ़,30अक्टूबर (वेदांत समाचार)। जिले के कापू थाना क्षेत्र के चाल्हा मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो युवक और एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा धरमजयगढ़–कापू मार्ग के खम्हार चाल्हा मोड़ के पास हुआ। तेज रफ्तार और बेकाबू कार पहले एक बाइक को जोरदार टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे पैदल चल रही एक ग्रामीण महिला को रौंदते हुए निकल गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों की मौके पर ही जान चली गई। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल कापू पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

[metaslider id="133"]

Vedant Samachar