Vedant Samachar

सोने की गिरावट थमी, दाम चढ़े तो भी खरीददार टूट पड़े, जानिए आज कितना हुआ एक तोला गोल्ड का रेट?

Vedant Samachar
4 Min Read

नई दिल्ली,30अक्टूबर : भारत में सोने की कीमतें लगातार बदलती रहती हैं और शहरों के अनुसार इनमें अंतर देखा जाता है। फिलहाल मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,22,410 रुपये प्रति 10 ग्राम तथा दिल्ली में 22 कैरेट सोना 1,12,360 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इन दामों में उतार-चढ़ाव घरेलू मांग, रुपये की स्थिति, आयात शुल्क और अंतर्राष्ट्रीय बाजार की गतिविधियों से प्रभावित होता है।

देश में एक बार फिर सोने के दामों में तेजी देखने को मिल रही है। राजधानी दिल्ली समेत कई बड़े शहरों में सोना महंगा हुआ है। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने 29 अक्टूबर को प्रमुख ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती की, जिसके बाद निवेशकों का रुझान दोबारा गोल्ड जैसे सुरक्षित निवेशों की ओर बढ़ा है। ब्याज दरें घटने से बॉन्ड की आकर्षकता कम होती है और निवेशक सोने में पूंजी लगाना पसंद करते हैं।

दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में सोने के ताजा भाव
30 अक्टूबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,22,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,12,360 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,22,410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,12,210 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, चेन्नई में भाव सबसे अधिक रहे 24 कैरेट की कीमत 1,23,560 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट की कीमत 1,13,260 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

देश के प्रमुख शहरों में आज सोने के भाव (प्रति 10 ग्राम)

शहर22 कैरेट सोना (₹)24 कैरेट सोना (₹)
दिल्ली₹1,12,360₹1,22,560
मुंबई₹1,12,210₹1,22,410
अहमदाबाद₹1,12,260₹1,22,460
चेन्नई₹1,13,260₹1,23,560
कोलकाता₹1,12,210₹1,22,410
हैदराबाद₹1,12,210₹1,22,410
जयपुर₹1,12,360₹1,22,560
भोपाल₹1,12,260₹1,22,460
लखनऊ₹1,12,360₹1,22,560
चंडीगढ़₹1,12,360₹1,22,560

चांदी में भी लौटी तेजी
सोने की तरह चांदी के दामों में भी मजबूती आई है। 30 अक्टूबर को घरेलू बाजार में चांदी 1,52,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 2.85% बढ़कर 48.40 डॉलर प्रति औंस हो गया। हाल ही में डॉलर की मजबूती, अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता में सुधार की उम्मीदें और फेड के निर्णयों को लेकर बाजार की सतर्कता से कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव देखा गया था, लेकिन अब तेजी का रुख लौट आया है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने के ताजा भाव (30 अक्टूबर 2025)

मात्रा (ग्राम)आज का भाव (₹)कल का भाव (₹)बदलाव (₹)
1 ग्राम₹12,256₹12,255+₹1
8 ग्राम₹98,048₹98,040+₹8
10 ग्राम₹1,22,560₹1,22,550+₹10
100 ग्राम₹12,25,600₹12,25,500+₹100

दिल्ली में पिछले 10 दिनों के सोने के दाम (1 ग्राम) – 24 और 22 कैरेट

दिनांक24 कैरेट (₹)परिवर्तन (₹)22 कैरेट (₹)परिवर्तन (₹)
अक्टूबर 30, 2025₹12,2561₹11,2361
अक्टूबर 29, 2025₹12,255158₹11,235145
अक्टूबर 28, 2025₹12,097-246₹11,090-225
अक्टूबर 27, 2025₹12,343-234₹11,315-215
अक्टूबर 26, 2025₹12,5770₹11,5300
अक्टूबर 25, 2025₹12,577125₹11,530115
अक्टूबर 24, 2025₹12,452-71₹11,415-65
अक्टूबर 23, 2025₹12,523-81₹11,480-75
अक्टूबर 22, 2025₹12,604-469₹11,555-430
अक्टूबर 21, 2025₹13,073-11₹11,985-10
Share This Article