[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

CRIME NEWS : पत्नी ने संबंध बनाने से किया इनकार तो हैवान बना पति, महिला के साथ किया ये काम, मामला जानकर आपके भी कांप उठेगी रूह

झांसी,30अक्टूबर : उत्तर प्रदेश के झांसी से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी को छत से फेंक दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के गांव स्यावरी का है। दरअसल, पति मुकेश और पत्नी तीजा ने साल 2022 में लव मैरिज किया था। शादी के बाद दोनों की लाइफ एक साथ तक तो ठीक रहा, लेकिन उसके बाद पति अक्सर घर से बाहर रहता था और जब भी घर आता था तो पत्नी के साथ विवाद होता था और पत्नी के साथ मारपीट भी करता था। इसी बीच मुकेश दो दिन पहले घर आया था और पत्नी ने देर रात जबरन शारिरिक संबंध बनाए, इसका विरोध करने पर पत्नी से मारपीट की।

जिसके बाद मंगलवार रात जबरन पत्नी से संबंध बनाने लगा तो पत्नी नाराज हो गई। जिससे पति भी गुस्सा गया। जिसके बाद पति ने महिला को छत से फेंक दिया। करीब तीस फीट नीचे गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। जिसके बाद आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

सूचना पर कोतवाली मऊरानीपुर थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया। लोगों की मदद से घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर भिजवाया। जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज झांसी भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक मामले जांच की जा रही है। अगर कोई शिकायत मिलती है तो अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

[metaslider id="133"]