LIVE Cricket Score & Updates
India vs Australia Live: थोड़ी देर में पहले T20 का टॉस
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कैनबरा में पहला T20 खेला जा रहा है. इस मुकाबले का टॉस थोड़ी देर में होगा.
India vs Australia Live: T20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव की चुनौती
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच T20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव के सामने बड़ी चुनौती खुद के परफॉर्मेन्स की है. उन्होंने लगातार 14 T20I से कोई फिफ्टी प्लस स्कोर नहीं बनाया है, जिसमें से 12 पारियां इस सीजन की है.
India vs Australia Live Score: कैनबरा का मौसम कैसा है?
कैनबरा में तेज ठंड है, जिसमें टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया की चुनौती का सामना करना है. मैच के दौरान भी आसमान में बादल छाए रहेंगे. बारिश की संभावना अभी तक ऐसी नहीं दिखाई दे रही कि उसका असर मैच पर पड़ता दिखे.
Ind vs Aus Live Score: कैनबरा में रिकॉर्ड
कैनबरा में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिर्फ 1 T20 हुआ, जिसमें भारतीय टीम ने 161 रन डिफेंड करते हुए जीत दर्ज की थी. कैनबरा में खेले ओवरऑल पिछले 5 T20 की बात करें तो एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. जबकि 2 में चेज करने वाली टीम जीती है और 2 में रन डिफेंड करने वाली.
India vs Australia Live Score, 1st T20I Match Commentary and Latest Updates in Hindi: वनडे के बाद अब बारी T20 सीरीज की है. वनडे सीरीज पर तो ऑस्ट्रेलिया काा 1-2 से कब्जा रहा. लेकिन T20 सीरीज में उसके लिए ऐसा कर पाना आसान नहीं होगा. क्योंकि, इस फॉर्मेट में टीम इंडिया की दबंगई सूर्यकुमार यादव के सामने खूब दिखी है.
कैनबरा में 5 साल बाद खेलेगा भारत
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला कैनबरा के मानुका ओवल पर है, जहां दोनों टीमें T20 फॉर्मेट में सिर्फ दूसरी बार आमने-सामने होने जा रही. आखिरी और पहली बार ये दोनों टीमें कैनबरा में T20 मुकाबला खेलते हुए साल 2020 में नजर आई थीं.



