Act of Humanity का सेवा कार्य, वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के साथ मनाई दिवाली एवं ठंड से बचने दी गर्म टोपियां





कोरबा 7 नवम्बर (वेदांत समाचार)। एक्ट ऑफ ह्यूमैनिटी द्वारा दीपावली के पवन पर्व के अवसर पर सेवा कार्य किया गया। संस्था के सदस्यों ने नवदृष्टि प्रशांति वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के साथ त्योहार मनाया। वरिष्ठ नागरिकों के साथ फटाका छोड़े गए और मिठाई खिलाई गई। दीपावली के दिन दोहपर और रात्रि भोजन संस्था द्वारा परोसा गया। बुजुर्गों को ठंड से बचने हेतु गर्म टोपी, जरूरत अनुसार दवाइयां एवं अन्य जरूरी सामान दिया गया। इस दौरान नवदृष्टि समाज सेवी संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद सादिक शेख सहित एक्ट ऑफ ह्यूमैनिटी के रुहुल खान, मोहम्मद आसिफ खान, ग्रेडिन गैलयर, रोजलीन गैलयर, मुस्कान खान, रेम्या वर्गिस, लवी मसीह, लवीना नायक, सी सुरेश, सुधीर विश्वकर्मा, अफरोज अली आदि उपस्थित थे।