[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

गुमटी में आगजनी और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तारबेलगहना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दोनों आरोपियों को भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में

गुमटी में आगजनी और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तारबेलगहना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दोनों आरोपियों को भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में

बिलासपुर,26अक्टूबर (वेदांत समाचार) । चौकी बेलगहना थाना कोटा क्षेत्र में गुमटी (होटल) में आग लगाने और मारपीट करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 23 अक्टूबर 2025 को ग्राम खोंगसरा में स्थित एक गुमटीनुमा टरी में दो व्यक्तियों द्वारा आग लगाकर नुकसान पहुंचाया गया था। इसके बाद दिनांक 25 अक्टूबर को ग्राम आमागोहन खोंगसरा निवासी प्रदीप शर्मा से उन्हीं आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की

इस संबंध में पुलिस ने विवेक उर्फ बिक्की तिवारी पिता लल्ला प्रसाद तिवारी, उम्र 30 वर्ष, निवासी आमागोहन खोंगसरा, तथा विमल तिवारी पिता लल्ला प्रसाद तिवारी, उम्र 30 वर्ष, निवासी आमागोहन खोंगसरा के विरुद्ध अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 326(च), 296, 351(2), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया।

ये भी पढ़ें : टॉक्सिक लव स्टोरी में उलझी दिखीं रश्मिका मंदाना, रिलीज हुआ ‘द गर्लफ्रेंड’ का ट्रेलर

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चौकी बेलगहना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिवत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। बाद में दोनों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

[metaslider id="133"]

Vedant Samachar