Vedant Samachar

राज्यपाल श्री डेका को लोक सेवा आयोग की अध्यक्ष सुश्री शांडिल्य ने वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा

Vedant samachar
1 Min Read

रायपुर, 25 अक्टूबर 2025 I राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की अध्यक्ष सुश्री रीता शांडिल्य  ने मुलाकात की। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग का चौबीसवां वार्षिक प्रतिवेदन श्री डेका को सौंपा।


इस अवसर पर राज्य लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ. प्रवीण वर्मा, डॉ. सरिता उइके, संतकुमार नेताम, चंद्र कुमार अजगले एवं परीक्षा नियंत्रक श्रीमती लीना कोसम उपस्थित थीं।

Share This Article