Vedant Samachar

DRI ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट का किया पर्दाफाश ,दिल्ली, एनसीआर से 26 विदेशी गिरफ्तार

Vedant Samachar
2 Min Read

नई दिल्ली,25अक्टूबर : राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। दिल्ली- एनसीआर से 26 विदेशी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 21 से 23 अक्टूबर के बीच हुई इस कार्रवाई में ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए गए।

डीआरआई की विज्ञप्ति के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के एक फार्म हाउस पर छापा मारकर 11.40 किलो एम्फेटामाइन और 110 किलो से अधिक रासायनिक पदार्थ जब्त किए गए, जिनका इस्तेमाल नशीले पदार्थ बनाने के लिए किया जा रहा था। गिरोह के मुख्य सरगना को गुरुग्राम स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया, जहां से 1.33 किलो एम्फेटामाइन बरामद हुआ।

ये भी पढ़ें : बुका डैम में डूबने से युवक की मौत 24 घंटे बाद मिला शव, दोस्तों ने की थी बचाने की कोशिश…

इसके बाद पश्चिमी दिल्ली के घनी आबादी वाले इलाके में एक परिसर की पहचान कर सघन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 7.79 किलो कोकीन, 1.87 किलो हेरोइन, 3.54 किलो एम्फेटामाइन, 2 किलो गांजा और 37 लाख रुपये नकद जब्त किए गए। कुल मिलाकर 108.81 करोड़ रुपये मूल्य के नशीले पदार्थ और 115 किलो से अधिक रासायन बरामद किए गए। डीआरआई अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई में 26 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं दिल्ली पुलिस ने थाईलैंड से संचालित अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट के मुख्य सरगना जमजीत केपी उर्फ समझू को मंगलुरु हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया।

Share This Article