Vedant Samachar

महापौर ने किया डेंगूरनाला छठ घाट का निरीक्षण, सफाई और रोशनी व्यवस्था के दिए निर्देश

Vedant Samachar
1 Min Read

कोरबा, 22 अक्टूबर । छठ पर्व की तैयारियों को लेकर आज बुधवार को महापौर ने डेंगूरनाला स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विस्तार से जायजा लिया।

महापौर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी घाटों की सफाई कार्य समय पर पूर्ण किया जाए, रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा महिला श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था भी की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने कहा कि छठ पर्व पूर्वांचल समाज का सबसे बड़ा और आस्था से जुड़ा पर्व है, जिसे श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जाता है। नगर निगम द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

नगर निगम द्वारा कुल 23 छठ घाटों पर तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं। निगम का प्रयास है कि सभी श्रद्धालु स्वच्छ, सुरक्षित और सुखद वातावरण में छठ पर्व मना सकें।

निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद चंद्रलोक सिंह, सफाई अधिकारी संजय तिवारी, भूषण उरांव सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article