अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई, चार की हालत गंभीर

जांजगीर-चाम्पा। जिले के जैजैपुर थाना इलाके में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए है। जिनमे से एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी क इलाज निजी अस्पताल में किया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार शाम ओड़ेकेरा गांव के पास हुई है। कार में चार लोग सवार होकर जा रहे थे, तभी अचानक कर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर खेत में पलट गई। कार में सवार चारों को चोटें आईं है। जिसमे एक बच्चे की हालत गंभीर है। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल चारों लोग कुटराबोड़ गांव के रहने वाले हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी और ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।