कॉलेज के स्टूडेंट्स घटना का शिकार,पार्टी में आए लड़कों ने मारा चाकू मारा

रायपुर 29 अक्टूबर (वेदांत समाचार) मौदहापारा इलाके के दुर्गा कॉलेज के स्टूडेंट्स चाकूबाजी की घटना का शिकार हो गए। यहां लड़कों के दो गुटों के बीच पार्टी के दौरान मारपीट हो गई। बात इस कदर बढ़ी की दूसरे गुट के बदमाशों ने कुछ देर में मर्डर की प्लानिंग कर डाली। कॉल करके लड़कों को दूसरी जगह बुलाया और चाकू से जानलेवा वार कर दिया। ये वारदात रायपुर के सिटी SP ऑफिस से चंद कदमों की दूरी पर हुई। सरेआम चाकूबाजी के बाद 3-4 युवक बड़े आराम से लोगों की आंखों के सामने से फरार हो गए। इस वारदात में 2 युवक घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चाकूबाजी की यह घटना गुरुवार रात को हुई है। मौदहापारा पुलिस के मुताबिक दुर्गा कॉलेज के स्टूडेंट्स के ग्रुप ने एक पार्टी रखी थी। इसमें एम कॉम के स्टूडेंट्स शामिल थे। गुरुवार की रात ये पार्टी VIP रोड के होटल शीतल में थी। स्टूडेंट्स डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे। यहां मौजूद स्टूडेंट्स में अहतेशाम अशरफी (21) ,अहतेशाम खान (21), मोहम्मद अल्ताफ खान (21) भी शामिल थे। इनके अलावा पार्टी में 150 लड़के-लड़कियां और भी थे। अहतेशाम खान का एक परिचित जस्सी भी इस पार्टी में आ गया।

जस्सी दुर्गा कॉलेज का छात्र नहीं है। यहां लड़कों के गुटों में इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा की दोनों गुटों में मारपीट तक हो गई। मारपीट के बाद कुछ देर हंगामा हुआ, फिर आधे घंटे के बाद छात्रों के ग्रुप ने मामला शांत करवा दिया।

CCTV के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में है।

CCTV के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में है।

बदला लेने कॉल करके बुलाया
होटल में मारपीट के बाद जस्सी उस होटल से भाग गया। इसके बाद राज टॉकिज के पास सिटी SP दफ्तर के ठीक सामने बेकरी के पास जस्सी और उसके साथ हॉकी स्टिक और चाकू से लैस होकर पहुंचे। जस्सी ने अहतेशाम खान को कॉल करके कहा कि मिलकर मामला सुलझाना है, बेकरी के पास पहुंच जाओ। अहतेशाम खान के साथ अहतेशाम अशरफी और मोहम्मद अल्ताफ खान भी पहुंचे। यहां बात करने की बजाए जस्सी और उसके 3-4 साथियों ने सीधे मारपीट शुरू कर दी।

चाकू के हमले में अहतेशाम अशरफी ,मोहम्मद अल्ताफ खान दोनों को अधिक चोटें आई हैं। इन्हें तात्यापारा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अल्ताफ को हल्की चोटें आई हैं। इसके बाद जस्सी और उसके साथी अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग गए। इनकी तलाश अब पुलिस कर रही है।

चाकू दिखाकर पैसे लूट लिए
गुरुवार को ही दूसरी घटना का शिकार एक सीमेंट के गोदाम में मजदूरी करने वाला सोमदत्त राजपूत बना। सोमदत्त ने पुलिस को बताया कि- मैं अपने गांव भारतपुर मुंगेली जाने के लिए निकला था। फाफाडीह ओवरब्रिज रूपरेला मार्ग के पास पहुंचा ही था कि तभी दो लड़के मेरे पास आए और रास्ता रोका। वो मुझसे मोबाइल और रुपए मांगने लगे। मैंने इंकार किया तो एक लड़के ने मेरी कमर के नीचे चाकू से वार कर दिया। मेरा खून बहने लगा, मैं जमीन पर गिर पड़ा। बदमाशों ने मेरी जेब में रखे 9 हजार रुपए और मोबाइल को लूट लिया और भाग गए। इस मामले में गंज थाने में FIR दर्ज कर पुलिस केस की छानबीन कर रही है।