अब्दुल वहाब बनें छग बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, रजनीश बघेल उपाध्यक्ष,

बिलासपुर 29 अक्टूबर ( वेदांत समाचार )। छतीसगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव के परिणाम घोषित हो गया है। जिसमें अध्यक्ष पुरुष पद हेतु अब्दुल वहाब खान ने राकेश मोहन पांडेय को 8 मतों से हरा दिया है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर रजनीश बघेल ने बाजी मारी। बता दें कि अध्यक्ष पद पर 6 प्रत्याशियों ने उम्मीदवारी की थी।

इसी तरह उपाध्यक्ष महिला पद के लिए दीपाली पांडेय जीत हासिल की हैं। सर्वाधिक मत पाने वाले प्रत्याशी राहुल तामस्कर है जिन्होंने सांस्कृतिक क्रीड़ा सचिव के लिए 500 से भी अधिक मत प्राप्त किये हैं। कार्यकारणी सदस्य के 6 पदों के विरुद्ध 11 प्रत्याशियो ने चुनाव लड़े थे।

इसी प्रकार सचिव पद पर अरविंद दुबे (286 वोट), सह सचिव पद पर अमित सिंह चौहान, ग्रंथालय सचिव पद पर पवन केशरवानी, सांस्कृतिक/ क्रीड़ा सचिव पद पर राहुल तामस्कर ने जीत हासिल की।