[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

भारी बारिश से लैंड स्लाइड, पटरियों पर गिरीं चट्टानें; किरंदुल-विशाखापट्टनम समेत सभी ट्रेनें कैंसिल

भारी बारिश से लैंड स्लाइड, पटरियों पर गिरीं चट्टानें; किरंदुल-विशाखापट्टनम समेत सभी ट्रेनें कैंसिल

रायपुर,19अक्टूबर (वेदांत समाचार)। बस्तर को ओडिशा और आंध्र प्रदेश से जोड़ने वाली किरंदुल-कोत्तावालसा रेल लाइन पर लैंड स्लाइड हो गया है। चट्टान के टुकड़े पटरियों पर आ गए हैं, जिसकी वजह से रास्ता बंद है। वहीं रेलवे ने किरंदुल-कोत्तावालसा रेल लाइन पर चलने वाली किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन को रद्द कर दिया है।

बताया जा रहा है कि भारी बारिश की वजह से करीब 4 बजे त्याडा-चिपुरूपल्ली के बीच लैंड स्लाइड हो गया। मालगाड़ी भी बीच रास्ते रुक गई। वहीं जब इसकी जानकारी रेलवे के अधिकारियों-कर्मचारियों को मिली तो रास्ता क्लियर करवाने के लिए फौरन निकल गए। रविवार को इस मार्ग से चलने वाली सभी ट्रेनें रद्द कर दी है।

ये भी पढ़ें : CM विष्णुदेव साय अपने गांव में मनाएंगे दिवाली, कुछ देर में बगिया के लिए होंगे रवाना…

वहीं मौसम विभाग ने दंतेवाड़ा बस्तर और सुकमा 3 जिलों में गरज-चमक के अलावा आंधी चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही प्रदेश के दक्षिण हिस्से में मध्यम बारिश होने की संभावना है।दीपावली के दिन बारिश की संभावना है, जिससे त्योहार की तैयारियों पर असर पड़ सकता है।

छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं

मौसम विभाग के मुताबिक 20 अक्टूबर को मध्य और दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। अगले 36 घंटे में तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि इसके बाद अगले 3 दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है।

पिछले 24 घंटे की बात करें तो अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री रायपुर का और सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज दंतेवाड़ा बस्तर और सुकमा 3 जिलों में गरज चमक के अलावा आंधी चलने का यलो अलर्ट जारी किया है।

[metaslider id="133"]

Vedant Samachar