Vedant Samachar

शारदा विहार में सियान सदन के लोकार्पण से पहले आसपास में अतिक्रमण…

Vedant Samachar
1 Min Read

कोरबा,17अक्टूबर (वेदांत समाचार) । नगर निगम ने कोरबा के शारदा विहार वार्ड क्रमांक 23 में मुख्य मार्ग पर 10 लाख रुपए खर्च कर सियान सदन का निर्माण कराया है। इसका लोकार्पण होना अभी बाकी है और इसके पहले ही भवन के आसपास अतिक्रमण की बाढ़ आ गई है। नगर निगम ने इस पर फिलहाल ध्यान देना जरूरी नहीं समझा है, ताकि और भी लोगों का हौसला बढ़े।

रेलवे क्रासिंग से पहले एटीएम के नजदीक नगर निगम के द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के उपयोग के लिए सियान सदन का निर्माण कराया गया है। पिछले वर्षों में इसकी मांग सामने आई थी। विकल्प के अभाव में यहां के 65 प्लस वाले लोग इसी मार्ग पर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल का उपयोग करते हैं। समय के साथ बढ़ रही संख्या के आधार पर उन्होंने सियान सदन मांगा जिसे स्वीकृत कर लिया गया।

आगामी दिनों में इसका लोकार्पण होना है। इसकी प्राथमिक तैयारियां कर ली गई है। इससे पहले ही सियान सदन भवन के आसपास ठेले-टपरे और टेंट लग गए हैं। लोगों ने प्रचारित करना भी शुरू कर दिया है कि यह जमीन हमारी है और इसका पट्टा लेने भी प्रयास किए जाएंगे।

Share This Article