जगदलपुर, 17 अक्टूबर। Live–Puna Margam: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में उग्रवाद के खिलाफ चल रही राज्य सरकार की पहल को आज एक और बड़ी सफलता मिली। जगदलपुर में आयोजित आत्मसमर्पण समारोह का लाइव प्रसारण पूरे प्रदेश में किया गया, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा की मौजूदगी में बड़ी संख्या में नक्सलियों ने मुख्यधारा में लौटने की शपथ ली।
इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार उन्हें समाज की मुख्यधारा में सम्मानजनक जीवन देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि “हिंसा का रास्ता छोड़कर शांति का मार्ग अपनाना ही सच्चे परिवर्तन की दिशा है।”
गृहमंत्री विजय शर्मा ने आत्मसमर्पण करने वालों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सभी आवश्यक सुविधाएं और सहायता प्रदान करने की घोषणा की।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा बलों और प्रशासनिक अधिकारियों की भारी मौजूदगी रही। इस आत्मसमर्पण को क्षेत्र में शांति स्थापना की दिशा में ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।



