CM ने दुर्ग पुलिस की थपथपाई पीठ, कहा…

दुर्ग 24 अक्टूबर (वेदांत समाचार) हुक्का बार मे हुई कार्यवाही को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग पुलिस की पीठ थपथपाई है। गौरतलब है कि शहर में चल रहे एक दर्जन से अधिक हुक्का बारो में शनिवार की रात पुलिस ने छापामार कार्रवाई की थी और संचालकों को गिरफ्तार किया था। ताबड़तोड़ हुये कार्यवाही से हुक्काबार संचालित करने वालो में हड़कंप मच गया है। दुर्ग पुलिस ने 20 से ज्यादा हुक्का बार मे दबिश देकर कार्यवाही की।

बीते दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हुक्का बार संचालन पर नाराजगी जाहिर करते हुए, कार्यवाही के निर्देश दिए थे, जिसके बाद से हरकत में आई पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग बीएन मीणा के निर्देश के बाद शनिवार को अलग- अलग टीम बनाकर भिलाई- दुर्ग में संचालित 20 से ज्यादा हुक्काबारों में पुलिस ने दबिश देकर कार्रवाई की.इस कार्रवाई में हुक्का के सामान जब्त किया गया. में थाना स्तर पर टीम बनाई गई है जो हुक्का बार पर नजर बनाए हुए है।