Vedant Samachar

अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने दर्ज किया केस

Vedant Samachar
2 Min Read

इस्माईलाबाद,13अक्टूबर। क्षेत्र के कैंथला-बचकी रोड पर मंगलवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल की शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घायल गुरदीप सिंह, निवासी गांव बचकी, ने बताया कि 8 अक्टूबर को वह अपनी मोटरसाइकिल पर गांव कैंथला गया हुआ था। लौटते समय जैसे ही वह कैंथला से बचकी रोड पर स्थित शराब के ठेके के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही आल्टो कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार चालक मौके से भाग निकला। हादसे को देखकर आसपास के लोग और उसका रिश्तेदार सुखविंद्र सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को तुरंत पिहोवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज जारी है।

थाना इस्माईलाबाद पुलिस के एएसआई सलिंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।

Share This Article