पुलिस का खाद गाेदाम पर छापा, 130 बाेरियां मिलीं, 1500 रुपये में बेच रहा था जरूरतमंद किसानाें काे

अब्बास 17 अक्टूबर (वेदांत समाचार)। अंचल में खाद का संकट गहराते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट माेड में आ गया है। खाद काराेबारियाें पर निगरानी सख्त कर दी गई है। इसके तहत आज सुबह भिंड जिले के गाेरमी में पुलिस ने खाद गाेदाम पर छापामार कार्रवाई कर खाद की कालाबाजारी पकड़ी है। यहां पर जरूरतमंद किसानाें काे पंद्रह साै रुपये के हिसाब से खाद बेची जा रही थी। टीम काे यहां से करीब 130 डीएपी की बाेरियां मिली हैं।

गाैरतलब है कि रबी की फसल की बुवाई का समय आते ही ग्वालियर चंबल अंचल में खाद का संकट गहराने लगा है। पहले भिंड, फिर मुरैना में गत राेज तीन स्थानाें पर खाद काे लेकर जमकर हंगामे हुए हैं। मुरैना में ताे किसानाें ने खाद का ट्रक लूटने का भी प्रयास किया था। इन तमाम घटनाओं के बाद राज्य शासन ने भी प्रशासन एवं पुलिस काे खाद संकट से निपटने के निर्देश दिए हैं।

इसके बाद भिंड की गाेरमी थाना पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। गाेरमी थाना पुलिस ने इलाके के व्यापारी संजय जैन के गाेदाम पर आज सुबह छापामार कार्रवाई काे अंजाम दिया है। यहां पर करीब 130 डीएपी की बाेरियां मिली हैं। पुलिस काे मुखबिर के जरिए यह भी पता चला है कि व्यापारी ने रात में करीब दाे साै बाेरियां जरूरतमंद किसानाें काे निर्धारित दर से अधिक पंद्रह साै रुपये के हिसाब से बेची हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। खास बात यह है कि खाद संकट गहराने के बाद भिंड जिले में दाे जगह खाद लूटने की घटनाएं भी हाे चुकी हैं।