मजदूरी की रकम को लेकर विवाद, ठेकेदार पर जानलेवा हमला

बिलासपुर। 16 अक्टूबर (वेदांत समाचार) हिर्री थाना क्षेत्र के धौराभाठा में श्रमिक और उसके साथी ने बिजली ठेकेदार पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद श्रमिक अपने साथी के साथ भाग निकला। पीड़ित ने इसकी श्ािकायत हिर्री थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। हिर्री निवासी मनीराम कुम्हार बिजली ठेकेदार हैं। वे धौराभाठा में परमेश्वर साहू के मकान में किराए पर रहकर काम करा रहे हैं।

उन्होंने धौराभाठा में रहने वाले दीपक यादव को अपने साथ काम पर रखा था। दीपक के मजदूरी की रकम 500 स्र्पये बकाया था। शुक्रवार की दोपहर दीपक अपने साथी भागवत के साथ स्र्पये मांगने आया। इस दौरान श्रमिक के साथ आए युवक ने मजदूरी की रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों अपने घर लौट गए। शाम छह बजे युवक वापस आए। युवकों ने स्र्पये की मांग की।

इस पर ठेकेदार ने हिसाब के बाद स्र्पये देने की बात कही। इसी बात को लेकर उनका विवाद होने लगा। विवाद के बीच भागवत ने गाली-गलौज करते हुए ठेकेदार के घर में रखे हसिया को उठाकर हमला कर दिया। सिर के पीछे भाग में वार से ठेकेदार लहूलुहान हो गया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। मारपीट के बीच हमलावर मौके से भाग निकले। आसपास के लोगों ने घायल को थाने पहुंचाया। इसके बाद पुलिस ने ठेकेदार को अस्पताल भेज दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।