Vedant Samachar

IED विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हुआ आदिवासी बालक…

Vedant Samachar
2 Min Read

बीजापुर 10 अक्टूबर 2025। बीजापुर जिले से नक्सली हिंसा की एक और दर्दनाक तस्वीर सामने आई है। थाना गंगालूर के ग्राम पीड़िया इलाके में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर IED की चपेट में आने से एक मासूम आदिवासी बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस वक्त की है, जब ग्रामीण अपने रोजमर्रा के कामकाज में व्यस्त थे। अचानक हुए विस्फोट से पूरा गांव दहशत में आ गया।

सूचना मिलते ही केरिपु 199 और 85वीं वाहिनी के जवान मौके पर पहुंचे और घायल बालक को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बीजापुर रेफर किया गया। डॉक्टरों की टीम उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।

स्थानीय ग्रामीणों ने नक्सलियों की इस कायराना हरकत पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि निर्दोष आदिवासियों को बार-बार निशाना बनाया जा रहा है, जिससे गांवों में भय का माहौल है।

इस घटना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है ताकि अन्य संभावित विस्फोटकों को निष्क्रिय किया जा सके और क्षेत्र को सुरक्षित बनाया जा सके।

बीते कुछ महीनों में बीजापुर और उसके आसपास के इलाकों में IED विस्फोटों की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं, जिनमें कई निर्दोष ग्रामीण हताहत हुए हैं। सुरक्षा एजेंसियां मान रही हैं कि यह नक्सलियों की हताशा का परिणाम है, क्योंकि हाल के महीनों में कई बड़े नक्सली सरेंडर कर चुके हैं।

Share This Article