Vedant Samachar

बस्तर पुलिस की सट्टा खिलाने वाले पर बड़ी कार्यवाही, आरोपित गिरफ्तार

Vedant samachar
1 Min Read

जगदलपुर, 08 अक्टूबर 2025 (वेदांत समाचार)- बस्तर पुलिस ने सट्टा खेलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी का नाम भीम मानिकपुरी उम्र 44 वर्ष है, जो जवाहर नगर वार्ड, मेटगुड़ा, जगदलपुर का निवासी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेलवे कॉलोनी मैदान में छापा मारा और आरोपी को गिरफ्तार किया।

आरोपी के पास से 12 नग सट्टा पर्ची, 4,220 रुपये नगदी रकम और एक नग पुराना इस्तेमाली पेन बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने और अपराध करना कबूल करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया।

भीम मानिकपुरी के खिलाफ पहले से ही चार सट्टे के प्रकरण दर्ज हैं। बस्तर पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस ने यह कार्यवाही की।

इस कार्यवाही में निरीक्षक लीलाधर राठौर, उप निरीक्षक ललित नेगी, लोकेश्वर नाग, प्रधान आरक्षक अहिलेश नाग, सुनील मनहर और आरक्षक परमानद भोयर, विजय तिर्की की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share This Article