शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवापारा में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस का किया गया आयोजन

कोरबा 11 अक्टूबर (वेदांत समाचार) आज दिनांक -11 अक्टूबर 2020 को विद्यालय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवापारा में 10 वा अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एसएमडीसी अध्यक्ष श्री छत्तर सिंह राठिया जी, और सरपंच प्रतिनिधि श्री कोमल सिंह राठिया जी उपस्थित रहे,जिन्होंने बालिकाओं के जागरूकता व उनकी प्रेरणा का संदेश दिया।


जिसमें विद्यालय के नेहा एवम् साथी, राजेश्वरी, कुसुम, तुलसी, ममता, मोनिका एवं प्रतिभा, सुनीता, डीगम्बरी, डॉली एवं साथियों के द्वारा कविता, गीत, नाटक, नृत्य के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम में समस्त शालेय स्टाफ, पंच, सरपंच, पालक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। गणमान्य नागरिक इस कार्यक्रम से लाभान्वित हुए,आभार प्रदर्शन प्राचार्य श्री मनमोहन सिंह राठिया के द्वारा किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती प्रतिभा कहरा (व्याख्याता) के द्वारा किया गया।