Vedant Samachar

बिडोरा में भालुओं के हमले से तीन लोग घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर…

Vedant Samachar
1 Min Read

महासमुंद 07 अक्टूबर । जिले के कोमाखान क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिडोरा में भालुओं के हमले में तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सोमवार की है।

घायलों को पहले बागबहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें महासमुंद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार, बागबहरा वन परिक्षेत्र के ग्राम बिडोरा निवासी कुछ लोग जंगल की ओर गए थे, तभी दो भालू और दो शावकों के झुंड ने अचानक उन पर हमला कर दिया।

इस हमले में दानबाई ठाकुर (60 वर्ष), छबिलाल साहू (49 वर्ष) और सावित्री ठाकुर (40 वर्ष) घायल हो गए। उन्हें सिर, हाथ और कमर में चोटें आई हैं। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। विभाग की ओर से तत्काल राहत के रूप में 500-500 रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है।

Share This Article