जिला महिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न

कोरबा 9 अक्टूबर ( वेदांत समाचार )। :- जिला महिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक जिला अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी के निवास कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की जानकारी देते हुए कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष कु. राजमति यादन ने बताया कि 18 अक्टूबर 2021 दिन सोमवार को कोरबा प्रभारी एवं पर्यवेक्षक आशा सिंह के कोरबा आगमन को लेकर तैयारी बैठक आयोजित की गई थी। कु. राजमति ने बताया कि कोरबा प्रभारी आशा सिंह जिला महिला कांग्रेस, महिला ब्लॉक कांग्रेस की बैठक को सम्बोधित करेंगी तथा वार्ड एवं बुथ स्तर पर कार्य करने जवाबदारी के साथ महत्वपूर्ण जानकारियां देगी।


जिला अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार अनेकों महत्वपूर्ण योजनाओं का संचालन कर बेहतर कार्य कर रही है जिसमें नरवा-गरवा, घुरवा-बारी, वनोपज संग्रह और खरीदी, महतारी दुलार, खाद्य सुरक्षा वृक्षारोपण प्रोत्साहन, गोधन न्याय एवं किसान न्याय योजना आदि योजनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ में खुशहाली लाने का कार्य किया जा रहा है। श्रीमती कुसुम द्विवेदी ने बताया कि स्वास्थ्य, रोजगार, शिक्षा, खेत खलिहान, अनुकम्पा नियुक्ति, महिला समूहों का जीवंत भागीदारी व जनहित के कार्य साफ तौर पर दिखाई पड़ रही है।
इन सभी योजनाओं को घर-घर तक पहुचांने के संकल्प को लेकर कोरबा प्रभारी आशा सिंह 18 अक्टूबर को महिला कार्यकारणी की बैठक लेकर जवाबदेही सौंपेगी।


इस बैठक में झंलकुंवर, नुसरत खान, शमशाद खान, गीता महंत, सीमा उपाध्याय, शालनी गवेल, मीरा अग्रवाल, सपना बनवाले, आशा जोशी, माधुरी श्रीवास्तव, नफीसा हुसैन, माधुरी ध्रुव, चित्रा राठौर आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना-अपना सुझाव दिया।
वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री नुसरत खान ने कहा कि आज के जीवन में एक भी ऐसा क्षेत्र नही जिसमें नारी की सशक्त भूमिका न हो। कोरबा कांग्रेस परिवार में भी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हमें और भी प्रयास करने होगे।


पूर्व पार्षद गीता महंत ने बताया कि कांग्रेस की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी महिलाओं को होनी चाहिए जिसमें घर परिवार के पालन-पोषण में उनके सहयोगी सिद्ध होगी।
उपस्थित सभी महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने कांग्रेस संगठन एवं सरकार के योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के कार्य करने के साथ-साथ महिलाओं को शिक्षा के महत्व की भी जानकारी देने का संकल्प लिया है।