Vedant Samachar

CM विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की

Vedant samachar
1 Min Read

रायपुर, 06 अक्टूबर (वेदांत समाचार)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू के साथ राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राज्य सरकार राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस को लेकर एक बड़ा कार्यकम करने की तैयारी कर रही है।

बताया गया है कि, जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन तीन दिनों का होगा। यह आयोजन 14 से 16 नवंबर तक चलेगा।

इस दौरान होने वाले कार्यक्रमों की जो रूपरेखा तैयार की गई है उसके मुताबिक कार्यक्रम के दौरान बैगा-गुनिया हथजोड़ सम्मान निधि की शुरुआत होगी। शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति लोककला महोत्सव (डांस फेस्टिवल) और कर्मा महोत्सव का समापन भी होगा। जनजातीय विकास प्रदर्शनी और क्राफ्ट मेला भी लगेगा।

Share This Article