नगर दशहरा मैदान में किया भूमिपूजन, रावण दहन की तैयारियों का लिया जायजा

रायपुर 8 अक्टूबर ( वेदांत समाचार )।  छत्तीसगढ़ नगर दशहरा मैदान में रावण दहन की तैयारियां शुरू हो गई है. इसी क्रम में आज महापौर ऐजाज ढेबर के हाथों परम्परा अनुसार दशहरा मैदान में रावण दहन के पहले पूजा एवं भूमिपूजन किया गया. इस मौके पर समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के साथ सभी पदाधिकारी एवम गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ नगर दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ नगर दशहरा मैदान में परम्परा के अनुसार विगत 13 वर्षों से विजयदशमी के पावन अवसर में रावण दहन किया जाता हैं.

इस दौरान शाम 4 बजे से रामलीला के कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाता हैं, जिसमें संक्षिप्त रूप से बुराई पर अच्छाई के प्रतीक श्री रामचन्द्र जी जीवनी का विवरण किया जाता हैं. ततपश्चात रावण वध कर गगनचुम्बी फटाकों के साथ आतिशबाजी किया जाता हैं।