Vedant Samachar

ऑपरेशन साइबर शील्ड : म्यूल बैंक अकाउंट प्रकरण में 4 आरोपी गिरफ्तार

Vedant samachar
2 Min Read

रायपुर, 05 अक्टूबर (वेदांत समाचार)। रायपुर रेंज पुलिस ने ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए म्यूल बैंक अकाउंट प्रकरण में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 50 मोबाइल, 10 डेस्कटॉप कंप्यूटर, सिम कार्ड और 60 बैंक अकाउंट किट बरामद किए गए हैं।

500 से अधिक लोगों के साथ धोखाधड़ी

आरोपियों ने देश के विभिन्न राज्यों के 500 से अधिक लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। उन्होंने मैट्रिमोनियल साइट बनाकर लोगों को वर-वधू का फर्जी फोटो दिखाकर ठगी की। आरोपियों ने चीन नागरिकों के लिए देश के विभिन्न शहरों में व्याप्त साइबर अपराधियों के नेटवर्क के माध्यम से मनी लाउंड्रिंग के लिए म्यूल बैंक अकाउंट्स का लेनदेन किया जाता था।

कंट्रोल था चीन नागरिकों के पास

म्यूल एकाउंट का कंट्रोल APK के माध्यम से चीनी नागरिकों के पास था। बैंक खाता में हुए ट्रांजेक्शन की रकम के मुताबिक सभी को उनका कमीशन मिलता था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में और भी बहुत से लोगों के नाम सामने आए हैं जो इन बैंक खातों का उपयोग ठगी करने के लिए करते थे।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. गजसिंघ सुना पिता घनु सुना उम्र 32 वर्ष पता सूरदा, सिंधईकेला, बलांगीर ओडिशा
  2. भिखु सचदेव पिता मनसुख लाल उम्र 32 वर्ष पता भाटिया, कल्याणपुर, द्वारिका गुजरात
  3. साहिल कौशिक पिता शत्रुघ्न कौशिक उम्र 23 वर्ष पता काठाकोनी, तखतपुर बिलासपुर
  4. हर्षित शर्मा पिता स्वर्गीय संजय शर्मा उम्र 18 वर्ष पता अरविंद नगर, कटोरा तालाब रायपुर

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा के निर्देशानुसार म्यूल बैंक अकाउंट धारक/संवर्धक/ब्रोकर/ठगी के लिए खाता उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

Share This Article