सेवा और समर्पण अभियान का हुआ शुभारंभ, बालको बीजेपी महिला मंडल के द्वारा किया गया …

कोरबा,5 अक्टूबर ( वेदांत समाचार) । सेवा ही समर्पण अभियान 2021 क्या है, बीजेपी कार्यकर्ता, सेवाएं, पात्रता, दस्तावेज (Seva hi Samarpan Abhiyan) (Services, BJP Launches, Eligibility, Documents) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनसेवा में तकरीबन 20 साल पूरे होने जा रहे हैं। साल 2014 से भाजपा नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाती है। नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू हुई सेवा दिवस में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों और योजनाओं का शुभारंभ किया जाता है। अन्य कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाते हैं जो एक सप्ताह तक मनाया जाता है। मगर अब भाजपा ने इस 1 सप्ताह के सेवा दिवस कार्यक्रम को 20 दिनों तक मनाने का कर दिया है। 20 दिनों के अभियान को सेवा और समर्पण अभियान का नाम दिया गया है। हमेशा आर्टिकल के माध्यम से आपको सेवा और समर्पण अभियान से जुड़ी सभी जानकारी देंगे।

इसी कड़ी में आज बालको में सर्वप्रथम मिनीमाता के तैलचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर की गई। बालको भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सेवा ही समर्पण कार्यक्रम के तहत बालकों में महापुरुषों की प्रतिमा परसाभाटा स्थित चंद्रशेखर आजाद जी अंबेडकर भवन में अंबेडकर जी की प्रतिमा एवं मिनीमाता स्कूल स्थित मिनी माता जी की प्रतिमाओं को सादर वंदन नमन कर माल्यार्पण किया गया उक्त अवसर पर महिला मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता निभाईवक्ताओं ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन को भाजपा पूरे देश में सेवा ही समर्पण पखवाड़े के रूप में मनाने की जानकारी दी गई। इस कड़ी में जिला भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री मोदी व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रदर्शनी लगाई गई तथा नमो एप के डाउनलोड करने के शुभारंभ के साथ ही आम जनता और महिला भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के के लिए उन्हें पोस्टकार्ड अभियान का शुभारंभ भी किया गया। इसके बाद महिला भाजपा बालको के नेत्रियो ने सेवा कार्य किया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बालकों महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना रुनीझा ने कहा देश में भाजपा सरकार के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। लोग सशक्त प्रतिनिधि पर भरोसा करते हैं। देश में कल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही है इससे लोग सक्षम हो रहे हैं। इससे देश मजबूत हो रहा है।

मोदी सरकार के कार्यों से विश्व भर के लोग प्रभावित है। कोराना काल में उन्होंने जो कार्य किया उसकी सराहना विश्व भर में हुई है। इसके बाद वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में रेनू प्रसाद, हेमलता निर्मलकर, शशि मानिकपुरी ,मीना भैसारे ,मालती वर्मा ,राधा पटेल ,ज्योति परिहार, मधु ,अनीता ,उषा गबेल ,सुमन आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा महिला मडल के कार्यकर्ता और अनुषांगिक संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।