रायपुर के मिस्टर एडं मिस फेस आफ सेंट्रल इंडिया में यामिनी और इमाद सिद्दीकी बने विजेता

रायपुर 05 अक्टूबर (वेदांत समाचार)  मिस्टर एडं मिस फेस आफ सेंट्रल इंडिया 2021 का फाइनल अंबुजा सिटी में हुआ। फाइनल में कई राज्य के माडल्स ने हिस्सा लिया। आयोजक सौरभ तिपनिस ने बताया कि इससे पहले तीन ग्रेमिंग सेक्शन चला। इसके बाद फाइनल के लिए 15 मेल और 15 गर्ल्स को चुनी गई। फाइनल में विजेता गर्ल्स में राजिम की यामिनी पारेख और मेल में अंबिकापुर के इमाद सिद्दीकी रहे। लड़कियों में फर्स्ट रनर कंचन विश्वकर्मा और लड़कों में सिद्धांत, सेकंड रनर जानवी सोनी और लड़कों में पीयूष रहे।

ब्रह्म समाज की कार्यकारिणी के सभी सदस्य निर्विरोध चुने गए

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में केवल 235 परिवारों का छोटा सा समाज श्रीगुजराती ब्रह्म समाज मात्र 10 सालों में तेजी से प्रगति की ओर अग्रसर है। सामाजिक सदस्याें के सहयोग से समाज ने अपना स्वयं का भवन बना लिया है। समाज को प्रगति के मार्ग पर ले जाने के लिए पिछले सप्ताह कीर्ति व्यास को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया था।

रविवार को नौ सदस्यों की कार्यकारिणी के लिए चुनाव हुआ। इसमें 18 सदस्य उम्मीदवार थे। किसी तरह का मनमुुटाव न हो इसलिए चुनाव से पहले सर्वसम्मति से नौ सदस्यों ने नाम वापस ले लिया और शेष नौ सदस्यों को निर्विरोध चुन लिया गया।

इसके पश्चात अध्यक्ष ने नई कार्यकारिणी बनाई। इसमें अध्यक्ष कीर्ति व्यास, उपाध्यक्ष जयेश रावल एवं हितेश व्यास, सचिव अशोक त्रिवेदी, सहसचिव नरेश पंड्या एवं कोषाध्यक्ष हितेश व्यास को बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में जयंत जोशी, राकेश जोशी, मनीष पंड्या, मुकेश पुरोहित, दीपक व्यास, नीरज व्यास, लोकेश व्यास, भावेश पुरोहित, कौशिक व्यास शामिल किए गए हैं।