हरदीबाजार 03 अक्टूबर – माँ दुर्गा उत्सव समिति बस स्टैंड हरदीबाजार के द्वारा बस स्टैंड दुर्गा पंडाल के बगल में दशहरा उत्सव मनाया गया।जिसमें आचार्य हीरालाल पांडेय जी के द्वारा रावण दहन के पूर्व पूजा पाठ किया गया। रावण दहन के मुख्य अतिथि समाजसेवी व भाजपा नेता यशवंत राठौर व यदुराज राठौर रहे, साथ में मुकेश जायसवाल भी उपस्थित रहे। बस स्टैंड के इस रावण दहन में हरदीबाजार व आसपास क्षेत्र के लोग काफी संख्या में पहुंचकर रावण दहन में शामिल हुये। समिति के द्वारा पटाखों के साथ आतिशबाजी भी की गई। बस स्टैंड हरदीबाजार नवरात्रि व दशहरा का मुख्य केंद्र बनते जा रहा है समिति के द्वारा प्रत्येक 9 दिन अलग-अलग कार्यक्रम समिति के द्वारा कराया जाता है और दसवें दिन समिति के द्वारा दशहरा उत्सव मनाया जाता है। इस अवसर पर मां दुर्गा उत्सव समिति बस स्टैंड हरदीबाजार के अध्यक्ष निलेन्द्र राठौर,सचिव विनय चंद्राकर, कोषाध्यक्ष नवनीत गुप्ता, आचार्य हीरालाल पांडेय, सुरेंद्र राठौर, सुर्या यादव,दुर्गेश डिक्सेना, पंकज धुरवा, बजरंग यादव, नरेंद्र अहीर,तरुण डिक्सेना, रमेश राठौर,जयप्रकाश राठौर, वीरेंद्र पटेल जी,डॉ गणेश प्रभुवा,देवेश शर्मा,राजू गुप्ता,बंटी राठौर, पंडा रमेश दास महंत,आनंद सिंह, महावीर डिक्सेना,हेम साहू, रामलाल प्रजापति,यक्ष आदित्य, राजाराम राठौर, विनोद उपाध्याय,किशोर यादव, कांति राठौर,राजू राठौर,राहुल यादव,रमेश प्रजापति,आकाश जायसवाल,समीर जायसवाल,धनंजय धुरवा, बॉबी राठौर, संजय राठौर,चंदराम यादव, आसुतोष बंजारे, बबला मरकाम, विकास कंवर, प्रताप कंवर, परमेश्वर निर्मलकर,विकास राठौर,प्रवीण गुरुद्वान,राहूल डिक्सेना, विक्की यादव, राहुल राठौर, शिवम जायसवाल, शिवा राठौर, वैभव राठौर,राहुल प्रजापति,, बाबा यादव के अलावा समिति के सदस्य अधिक संख्या में उपस्थित थे।



