रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से कोरबा जिले के लिए रवाना हुए। उनके साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री श्री केदार कश्यप और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह भी रवाना हुए।
मुख्यमंत्री श्री साय मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान वे आदिवासी विकास के मुद्दों पर चर्चा करेंगे और आवश्यक निर्देश देंगे।



