Vedant Samachar

Suicide : कोटा में छात्र ने किया सुसाइड, कमरे में पंखे से लटका मिला शव

Vedant samachar
2 Min Read

राजस्थान के कोटा में एक और छात्र आत्महत्या का शिकार हो गया. दिल्ली के रहने वाले 20 वर्षीय लकी चौधरी का शव बुधवार शाम सेक्टर 2 स्थित उनके पीजी रूम से बरामद हुआ. यह इस साल का 19वां छात्र आत्महत्या का मामला है, जिसमें से 17 सिर्फ कोटा से सामने आए हैं. बाकी दो मामले सीकर और जोधपुर से दर्ज किए गए हैं.

पुलिस के अनुसार, लकी ने कमरे को अंदर से बंद कर लिया था. जब देर तक कोई हलचल नहीं हुई तो पड़ोसी ने खिड़की से झांककर देखा और उन्हें पंखे से लटका पाया. दरवाजा तोड़कर पुलिस ने लकी को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

लकी के पिता ने आरोप लगाया कि बेटे ने किसी युवक से 40,000 रुपये उधार लिए थे, जिसमें से 10,000 रुपये उसने लौटा भी दिए थे. पिता का कहना है कि उसका मोबाइल और पर्स कमरे से गायब हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि जिस लड़के से उसने पैसे लिए थे, वह अक्सर उसे परेशान करता था. डीएसपी लोकेंद्र पालीवाल ने बताया कि पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल आत्महत्या के पीछे की असली वजह का पता लगाया जा रहा है. जांच जारी है.

Share This Article