कोरबा,02 अक्टूबर 2025। शहर वासियों के सहयोग से सार्वजनिक दुर्गा पूजा उत्सव समिति ने इस वर्ष भी दुर्गा माता के भव्य आयोजन का आयोजन किया। यह आयोजन पिछले 25 वर्षों से लगातार शहर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस वर्ष पूजा स्थल फेस-1, पाड़ीमार, भदरापारा, चन्द्रा टेन्ट हाऊस के पास, बालको नगर कोरबा में सजाया गया।
समिति के सदस्यों ने प्रतिदिन की तरह विधिवत पूजा-अर्चना के माध्यम से मां दुर्गा की आराधना की। इस अवसर पर समिति के प्रमुख सदस्य रवि निर्मलकर, परमेश्वर महंत, बुधेश्वर चन्द्रा, महेश चन्द्रा, शुभम गोस्वामी, सविता गोस्वामी, कोमल चंद्रा, अनिता चन्द्रा, सरोजिनी, रोशनी, रागिनी समेत अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहे।
समिति का कहना है कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि स्थानीय समाज में भाईचारे और सहयोग की भावना को भी मजबूत करता है। समारोह के दौरान विशेष रूप से पूजा स्थलों को सजाया गया और भक्तों के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई।
समिति ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और आने वाली पीढ़ियों तक इस परंपरा को जीवित रखें।



