Vedant Samachar

ससुराल वालों ने घर से निकाला, दहेज प्रताड़ना से तंग आकर बहू ने किया सुसाइड…

Vedant Samachar
2 Min Read

दिल्ली,01अक्टूबर। दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने के बाद दिल्ली में एक 22 वर्षीय महिला ने अपने डेयरी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. जानकारी के अनुसार महिला की शादी 2 जून, 2023 को शाहबाद डेयरी निवासी अंकित कुमार (25) से हुई थी. महिला के पिता रामपाल (53) द्वारा दर्ज कराई गई.

शिकायत के अनुसार उसके पति, सास गीता और ससुर महेंद्र उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे. शिकायतकर्ता ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने मोटरसाइकिल खरीदने के लिए पैसे मांगे और बाद में एक टेलीविजन सेट और गहने मांगे. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मना करने पर, पीड़िता के साथ दुर्व्यवहार किया गया. उसे पीटा गया और बार-बार उसके मायके भेज दिया गया. 28 और 29 सितंबर की रात लगभग 2.30 बजे अंकित ने रामपाल को बताया कि उसकी बेटी ने फांसी लगा ली है.

उसे रोहिणी के ईएसआईसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता का बयान दर्ज कर लिया गया है. वहीं, शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. महिला के पति अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.

Share This Article