LPG Price 1 October: त्योहारी सीजन में आम लोगों को झटका लगने वाला है। आज बुधवार 1 अक्टूबर 2025 को सिलेंडर महंगा हो गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर का दाम 15 रुपये तक बढ़ा दिया है। हालांकि, राहत कि बात ये है कि 14 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।
अक्टूबर के महीने कई बड़े त्योहार जैसे दिवाली और दशहरा आने वाले हैं। ऐसे में खर्चा भी जमकर होगा। त्योहार आने से पहले गैस एजेंसी की ओर से आम आदमी को बड़ा झटका लगा है। 1 अक्टूबर 2025 यानी आज गैस एजेंसी की ओर से एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की गई है।
ये बात ध्यान देने वाली है कि गैस एजेंसी की ओर से केवल 19 किलो वाले सिलेंडर में बदलाव किया गया है। इन सिलेंडर का इस्तेमाल ज्यादातर होटल,रेस्टोरेंट इत्यादि में होता है। चलिए अब जान लेते हैं कि आपके शहर में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत कितनी हो गई है?



