[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

पंजाब विधानसभा की कार्यवाही फिर से शुरू, बाढ़ के हालात पर विशेष चर्चा

पंजाब विधानसभा की कार्यवाही फिर से शुरू, बाढ़ के हालात पर विशेष चर्चा

चंडीगढ़,26 सितम्बर : पंजाब विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र आज से शुरू हो गया है। पंजाब विधानसभा की शुरुआत में सबसे पहले दिवंगत शख्सियतों को श्रद्धांजलि दी गई। उनमें पूर्व मंत्री सरदार हरमेल सिंह टौहड़ा, रघुबीर सिंह, भानु प्रताप सिंह मनकोटिया (लेफ्टिनेंट कर्नल), शहीद दलजीत सिंह (ALD), शहीद रिंकू सिंह (लांसनायक), शहीद प्रितपाल सिंह (लांसनायक), हरमिंदर सिंह (सिपाही), जसविंदर सिंह भल्ला (अभिनेता कॉमेडियन) और संगीतकार चरणजीत आहूजा शामिल हैं।

दिवंगत हस्तियों को श्रद्धांजलि देने के बाद विधानसभा सत्र की कार्यवाई 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।

आपको बता दें कि यह सत्र मुख्य रूप से हाल ही में आई भीषण बाढ़ से हुए नुकसान और राहत कार्यों पर केंद्रित रहेगा। प्रदेश के करीब एक दर्जन जिलों में आई इस बाढ़ ने लाखों लोगों को बेघर कर दिया है, जबकि लाखों एकड़ खड़ी फसलें पूरी तरह नष्ट हो गईं। वहीं बाढ़ से अब तक 57 लोगों की मौत हो चुकी है और बिजली, स्कूल, अस्पताल, सड़कों व पुलों सहित कई बुनियादी ढांचे को भारी क्षति पहुँची है।

बाढ़ पीड़ितों के मुआवजे को लेकर हो सकती है चर्चा

पंजाब सरकार ने केंद्र से राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए 20,000 करोड़ रुपये की मांग की थी, लेकिन अब तक केंद्र सरकार ने मात्र 1,600 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी की है। इस अंतर को लेकर सत्र में सभी दलों द्वारा गंभीर चर्चा की जाएगी और भविष्य की रणनीति पर आम सहमति बनाने का प्रयास होगा। बाढ़ के कारणों, बांधों की मौजूदा स्थिति और आने वाले समय में बचाव उपायों पर भी विस्तृत विमर्श की योजना है।

[metaslider id="133"]

Vedant Samachar