समय आने पर सब तय होगा क्या करना है, क्या नहीं करना : मोहन मरकाम

रायपुर 01 सितंबर (वेदांत समाचार)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम (Pcc Chief Mohan Markam) ने विधायकों के दिल्ली (Delhi) दौरे पर कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Cm Bhupesh Baghel) और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (Health Minister T S Singhdev) दोनों ने भी कहा है कि अगर कोई विधायक (MLA) दिल्ली जाता है, तो कोई मनाही थोड़ी है। हर कोई चाहता है, हाई कमान मिले, अपनी बात करें इसमें बुराई क्या है?

प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम राजीव भवन (Rajeev Bhawan) में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा विधायकों द्वारा हस्ताक्षर युक्त पत्र ले जाने की बात पर कहा कि ऐसी हमारी जानकारी में नहीं है। क्या ले गए नहीं ले गए ये विधायक (MLA) ही बताएंगे। क्या हो रहा, क्या नहीं हो रहा है ये वे नेता ही बताएंगे जो दिल्ली (Delhi) गए हैं।

मोहन मरकाम (Mohan Markam) ने विधायकों के अनुशासनहीनता पर कहा कि क्या बयान दिए हैं, क्या बयान नहीं दिए हैं। जो मीडिया (Media) में बातें आईं हैं सब संगठन के संज्ञान में है। समय आने पर सब तय होगा क्या करना है, क्या नहीं करना।