Vedant Samachar

कोरबा बिग ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोरबा दौरे पर

Vedant samachar
2 Min Read

कोरबा, 30 सितम्बर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को कोरबा प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 2 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री सबसे पहले नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद वे शाम 4:35 बजे मंत्रालय से रवाना होकर हेलीकॉप्टर के माध्यम से कोरबा पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय का कोरबा आगमन शाम 5:30 बजे प्रस्तावित है। यहां वे सीधे मां भवानी मंदिर, कोरबा में दर्शन के लिए पहुंचेंगे। यहां 5:40 से 6:15 बजे तक उनका पूजन-अर्चन कार्यक्रम तय है। मंदिर दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री शाम 6:20 बजे कोरबा से रवाना होकर बिलासपुर जिले के रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे। रतनपुर आगमन के पश्चात मुख्यमंत्री रात 7:45 बजे मां महामाया मंदिर में दर्शन करेंगे। दर्शन के बाद वे रात 8:20 बजे रतनपुर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और देर रात लगभग 10:50 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइंस रायपुर लौटेंगे।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मुख्यमंत्री को ‘Z प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। उनके साथ सुरक्षा अधिकारी और प्रशासनिक अमला भी रहेगा।

Share This Article