Vedant Samachar

कोरबा:रामपुर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दुर्गा पूजा व गरबा उत्सव की धूम

Vedant samachar
2 Min Read
Oplus_16908288

कोरबा,29 सितंबर (वेदांत समाचार)। नवरात्रि पर्व पर कोरबा जिले के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामपुर स्थित पुराने दुर्गा पंडाल में भव्य आयोजन किया जा रहा है। दुर्गा वाहिनी हाउसिंग बोर्ड समिति के तत्वावधान में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर नौ दिन तक विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। प्रतिदिन प्रातः व सायं आरती के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हो रहे हैं।

पंडाल एवं प्रतिमा की आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींच रही है। शाम ढलते ही यहां गरबा नृत्य का आयोजन प्रारंभ हो जाता है, जो देर रात तक चलता है। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं, पुरुषों तथा बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता इस आयोजन को विशेष बना रही है। छोटे बच्चे गरबा नृत्य में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

समिति अध्यक्ष सौरभ श्रीवास ने बताया, “हर वर्ष की तरह इस बार भी कॉलोनीवासियों का उत्साह देखते ही बनता है। पूजा और गरबा दोनों ही कार्यक्रम समाज में एकता और भाईचारे का संदेश दे रहे हैं।”


वहीं उपाध्यक्ष शिवम् पाण्डेय ने कहा, “हमारी कोशिश है कि सांस्कृतिक परंपरा आने वाली पीढ़ी तक पहुंचे। बच्चों और युवाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता उत्साहवर्धक है।”

बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी एवं आसपास के श्रद्धालु प्रतिदिन पंडाल में उपस्थित होकर धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले रहे हैं। संरक्षक परमेश्वर सहु ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य “धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करना और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना” है।

Share This Article