कोरबा,25 नवम्बर (वेदांत समाचार)। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साडा, कोरबा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम दैहानभाठा (गोढ़ी) में आयोजित सात दिवसीय विशेष ग्रामीण शिविर का समापन सोमवार को हुआ। शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी सविता पाठक एवं सह प्रभारी रेणुका लदेर के नेतृत्व में किया गया। सोमवार को आयोजित मुख्य समारोह में नगर निगम कोरबा के आयुक्त आशुतोष पांडे (IAS) मुख्य अतिथि रहे। उ.मा.वि. गोढ़ी की प्राचार्य रिनी दुबे एवं रा.से.यो. कार्यक्रम अधिकारी राधाकांत कश्यप की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विभिन्न दिवसों पर अतिथियों का मार्गदर्शन
रविवार के सत्र में सहायक आयुक्त, आ.जा. कल्याण विभाग कोरबा श्रीकांत कसेर मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जीतेन्द्र राठौर (NIIT डिजिटल साक्षरता), चित्रलेखा चंदेल (चेयरपर्सन, संस्कारम् संस्था) व विपेन्द्र कुमार साहू (अध्यक्ष, छ.ग. अखबार वितरक संघ) शामिल हुए। डॉ. योगेन्द्र कुमार तिवारी ने शिविर का रात्रिकालीन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया।
शनिवार को रणधीर पांडे, अध्यक्ष नमामि हसदेव सेवा समिति ने ‘योग का महत्व’ विषय पर व्याख्यान दिया। विशिष्ट अतिथि अनिरुद्ध कुमार राठौर (LLM) एवं पार्षद धनश्री अजय साहू उपस्थित रहे।

शुक्रवार को आयोजित बौद्धिक परिचर्चा में “स्वतंत्रता आंदोलन में जनजातीय समाज का योगदान” विषय पर प्रमेश सिंह चंदेल तथा इंजीनियर आकांक्षा चंदेल ने विचार व्यक्त किए। बुधवार के सत्र में जिला क्रीड़ा अधिकारी दीनू पटेल ने खेलकूद के सकारात्मक प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल टीमवर्क, एकाग्रता एवं आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी के. आर. टंडन, झसेंद्र गभेल, रामकृपाल साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
उद्घाटन दिवस
शिविर के उद्घाटन दिवस पर मुख्य अतिथि वी.के. पाठक (IPS) के प्रतिनिधि के रूप में साइबर सेल विशेषज्ञ प्रशांत सिंह एवं डेमन ओगरे उपस्थित हुए। डेमन ओगरे ने साइबर ठगी से बचाव के तरीके बताते हुए सतर्क रहने की अपील की। सरपंच झुलकुँवर राजे, वार्ड पंच पदम सिंह चंदेल, ग्राम सचिव कौशल प्रसाद सोनवानी, शिक्षकों व ग्रामीणों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
जागरूकता कार्यक्रम और बौद्धिक सत्र
योग सत्रों के पश्चात स्वयंसेविकाओं ने नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली। “हमारे प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद” विषय पर संस्कृत भारती के संगठन मंत्री हेमंत साहू एवं मनोज वैष्णव ने प्रेरक उद्बोधन दिया। ‘संस्कारम्’ समिति द्वारा वेद, पुराण, गीता, रामायण एवं महापुरुषों के जीवन प्रसंगों के माध्यम से जीवन मूल्यों का महत्व समझाया गया। संस्था की संरक्षक चित्रलेखा चंदेल, अध्यक्ष आकांक्षा चंदेल, नेहा अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल सहित कई सदस्य शामिल रहे।
अखबार वितरक संघ की विशेष पहल
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने पूरे सप्ताह शिविर की 48 स्वयंसेविकाओं को सुबह के अखबार निःशुल्क उपलब्ध कराए और विद्यार्थियों को अखबार पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह चंदेल, रेशम साहू, जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, सचिव जय सिंह नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
समापन
शिविर के संयोजक पदम सिंह चंदेल (पंच, वार्ड 5, ग्राम गोढ़ी) रहे। कार्यक्रम का संचालन रासेयो सह प्रभारी रेणुका लदेर तथा आभार प्रदर्शन कार्यक्रम अधिकारी सविता पाठक द्वारा किया गया। सह प्रभारी रेणुका लदेर ने शिविर से संबंधित समस्त जानकारी प्रदान की।



