Vedant Samachar

जांजगीर-चांपा पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को गिरफ्तार किया गया

Vedant samachar
2 Min Read


जांजगीर-चांपा, 29 सितम्बर (वेदांत समाचार)। पुलिस ने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी विक्की सूर्यवंशी उम्र 28 साल निवासी भदौरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर ने फेसबुक सोशल मीडिया के माध्यम से अश्लील वीडियो अपलोड कर प्रसारित किया था।

पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में महिलाओं और नाबालिग बच्चों पर घटित अपराधों को गंभीरता से लेते हुए थाना/सायबर सेल में प्राप्त राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की शिकायत पर कार्रवाई की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 67(बी) आईटी एक्ट और 15(1)(2) पॉक्सो एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

जांजगीर-चांपा पुलिस की अपील

सोशल मीडिया में महिला और बच्चों से संबंधित अश्लील फोटो और वीडियो साझा न करें। साइबर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया साइट्स में ऑटोमेटेड सॉफ्टवेयर से नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया साइट्स में किया गया पोस्ट या मैसेज आपका व्यक्तिगत नहीं होता है, और यह एक से अनेक लोगों को प्रसारित होता जाता है। किसी भी मैसेज या फोटो वीडियो को फॉरवर्ड करने से पहले उसकी सत्यता की जांच कर लें, और सत्यता से अंजान होने पर उसे फॉरवर्ड न करें।

Share This Article